Breaking News
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
06 साल से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई
06 साल से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
दून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
दून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
चाईबासा में महिलाओं से बैंक खातों के जरिए लाखों की ठगी, व्यवसाय का झांसा देकर निकाले 12.57 लाख
चाईबासा में महिलाओं से बैंक खातों के जरिए लाखों की ठगी, व्यवसाय का झांसा देकर निकाले 12.57 लाख
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, पत्नी हिरासत में

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहाँ एक पत्नी ने बेहद शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने ही पति की हत्या कर दी और राज छुपाने के लिए लाश को घर के बाथरूम में दफन कर दिया। हालांकि, पुलिस की पैनी नजर और परिवार के शक के आगे यह खूनी राज ज्यादा दिन तक छिप नहीं सका और पुलिस ने गड्ढे से पति का कंकाल बरामद कर लिया है।

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित प्राची टावर की रेणुका धाम कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक, यहाँ रहने वाली रूबी शर्मा ने बीते 18 मई को अपने 44 वर्षीय पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी थी। किसी को शक न हो, इसके लिए आरोपी महिला ने बाथरूम का फर्श खोदकर शव को उसमें दबा दिया और ऊपर से दोबारा पक्का फर्श बनवा दिया। यही नहीं, वह लगातार परिजनों के साथ मिलकर पति को ढूंढने का नाटक भी करती रही।

घटना के बाद रूबी ने 26 मई को सिकंदरा थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस सुरेंद्र की तलाश में जुटी थी, लेकिन इसी बीच सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा को रूबी की हरकतों पर कुछ अनहोनी का शक हुआ। अनिल लगातार रूबी से पूछताछ करते रहे और आखिरकार शुक्रवार को रूबी का सब्र टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। अनिल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बाथरूम का फर्श खुदवाया, तो अंदर से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top