Breaking News
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
पलवल में पुलिस मुठभेड़, तीन लूट की वारदातों में वांछित बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
पलवल में पुलिस मुठभेड़, तीन लूट की वारदातों में वांछित बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच
ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस
ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
छह साल के प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार, युवती ने युवक पर पैसे ठगने का लगाया आरोप

अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बांका की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी मोहम्मद रब्बान पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने और इस दौरान रुपये लेने का आरोप लगाया है। युवती ने रविवार को भरगामा थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के मुताबिक, युवती लंबे समय से अपने परिवार के साथ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद रब्बान से हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने उस समय अपना नाम ‘सोनू’ बताया था। दोनों के बीच करीब छह वर्षों तक प्रेम संबंध रहा।

युवती का कहना है कि जब उसने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने उसे अपने गांव बुलाया। इसके बाद युवती अपनी मां और भाई के साथ धनेश्वरी पंचायत स्थित युवक के घर पहुंची। वहां दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला शादी से आगे नहीं बढ़ सका।

युवती ने आरोप लगाया कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने उससे कई बार रुपये लिए थे। शादी से इनकार के बाद उसने इसे धोखाधड़ी बताते हुए अपनी रकम वापस दिलाने और युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद युवती थाने पहुंची और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताते हुए लिखित आवेदन सौंपा।

भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, युवती की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी रुपये ठगी किए जाने के आरोप के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया है। आवेदन और उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top