Breaking News
पुलिस पर फायरिंग के मामले में PLFI सुप्रीमो अमृत होरो को 3 साल की सजा, 30 हजार जुर्माना
पुलिस पर फायरिंग के मामले में PLFI सुप्रीमो अमृत होरो को 3 साल की सजा, 30 हजार जुर्माना
डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप
डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप
काशीपुर में टेंट कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज
‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज
कर्नाटक में पिता ने दो मासूम बच्चों को नहर में धकेला, खुद पुलिस को दी सूचना
कर्नाटक में पिता ने दो मासूम बच्चों को नहर में धकेला, खुद पुलिस को दी सूचना
रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन

दिल्ली में कैब चालक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित समेत पांच गिरफ्तार
दिल्ली में कैब चालक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित समेत पांच गिरफ्तार
अमेठी में किराना व्यापारी की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों के बदलते बयानों से बढ़ा रहस्य

अमेठी: जिले के हथकिला गांव में एक किराना व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले किराना व्यापारी ननकऊ का शव शाम करीब साढ़े छह बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों के बदलते बयानों और पुलिस के दावे ने इस केस को पूरी तरह रहस्यमय बना दिया है।

घटना के पहले दिन मृतक के बेटे भागीरथी ने पिता के हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंके जाने की आशंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया था और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। लेकिन शुक्रवार को भागीरथी ने अचानक यू-टर्न लेते हुए पुलिस को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे और उनका इलाज चल रहा था।

बेटे के इस विरोधाभासी रुख ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और चर्चाओं के अनुसार, यदि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ भी थे, तो उनके हाथ-पैर बंधे होने की बात सामने क्यों आई? क्या यह सोची-समझी हत्या है या फिर कुछ और, इसे लेकर शक की सुई गहरी होती जा रही है।

इस पूरे मामले पर पुलिस का रुख अलग है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग की मानसिक बीमारी की दवा चल रही थी और परिजनों के मुताबिक वह अस्वस्थ थे। पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top