Breaking News
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
रेवाड़ी में बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 23 लाख की ठगी, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लगाया चूना
रेवाड़ी में बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 23 लाख की ठगी, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लगाया चूना
दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद
दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
पुरी में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले पांच फर्जी गाइड गिरफ्तार, पुलिस ने 7,110 रुपये किए जब्त
पुरी में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले पांच फर्जी गाइड गिरफ्तार, पुलिस ने 7,110 रुपये किए जब्त
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरु गोविंद नगर, रेसकोर्स, देहरादून में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरु नानक देव को नमन करते हुए समस्त संगत एवं प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और अंधविश्वास के विरुद्ध आवाज उठाते हुए मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने संदेश दिया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव की तीन प्रमुख शिक्षाएं हमें परमात्मा का स्मरण करने, ईमानदारी से परिश्रम कर आजीविका अर्जित करने और अपनी कमाई को दूसरों के साथ साझा करने की प्रेरणा देती हैं। इन शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख परंपरा में निहित ‘सरबत दा भला’ की भावना हमें सभी के सुख और कल्याण की कामना करना सिखाती है। गुरु नानक देव ने संगत और लंगर की परंपरा के माध्यम से सामाजिक समानता को व्यवहार में स्थापित किया। लंगर में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोग एक ही पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। यह समानता और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं ने संपूर्ण मानव जाति को एक समान समझने और प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा दी है। सिख समाज ने सेवा, साहस और समर्पण की गौरवशाली परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। देश की सीमाओं की रक्षा, आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता में सिख समाज का योगदान अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज की आस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के खुलने से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का मार्ग सुगम हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का सिख परंपरा से गहरा आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। गुरु नानक देव की यात्राओं से जुड़ी स्मृतियां प्रदेश में आज भी श्रद्धापूर्वक संजोई जाती हैं। उत्तराखण्ड में स्थित हेमकुंड साहिब विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण को मंजूरी दी है। इस रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी तथा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना, प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही गुरु नानक देव की शिक्षाओं का व्यावहारिक अनुसरण है। उन्होंने सभी से प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, बलजीत सोनी, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top