Breaking News
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री

भाई की हत्या का बदला लेने हरिद्वार पहुंचा युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

शहजादी हत्याकांड में पति नदीम को फांसी की सजा, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

गुवाहाटी में नवविवाहिता की हत्या से सनसनी, फ्रिज में मिला महिला का कटा सिर

बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान

लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

देहरादून में इंटरनेट पर हुई पहचान बनी हत्या की वजह, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

देहरादून:  राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित देवऋषि एन्क्लेव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शाम को मृतक की बहन मीनाक्षी ने सूचना दी कि उनके भाई पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के भूतल के एक कमरे में दीपक गुप्ता लहूलुहान अवस्था में मृत मिले। उनके गर्दन के पीछे गहरे कट के निशान थे।

मृतक के भाई राकेश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मु.अ.सं. 453/26 के तहत धारा 103(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी रोहन प्रजापति (20 वर्ष) निवासी माजरा, पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया।

इंटरनेट के जरिए हुई थी पहचान

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी पहचान दीपक गुप्ता से इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के बुलाने पर वह उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने कमरे में रखे चाकू से हमला कर दीपक की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक दीपक गुप्ता मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे और वर्ष 2004 से अपने भाई-बहनों के साथ देहरादून में रह रहे थे। उनकी पत्नी से लगभग 7-8 वर्ष पहले तलाक हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top