Breaking News
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

चांदन नदी रेलवे पुल के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मां की गोद में खेल रहे 3 साल के मासूम की हत्या, लोहे की कुंडी से गर्दन पर किया वार

‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप

मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
चांदन नदी रेलवे पुल के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

बांका। चांदन थाना क्षेत्र में चांदन नदी रेलवे पुल के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी गांव निवासी रूपेश कुमार (30) के रूप में हुई है। वह वाहन चालक था।

जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार चार सितंबर को बोलेरो लेकर देवघर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह चांदन नदी रेलवे पुल के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रूपेश के रूप में की।

पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को चांदन नदी रेलवे पुल के पास लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के संबंध में परिजन फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बताने से बच रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top