Breaking News
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
बागेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डोईवाला-थानों मार्ग पर बस सेवा के अभाव पर डीएम सख्त, एसीईओ को किया तलब
डोईवाला-थानों मार्ग पर बस सेवा के अभाव पर डीएम सख्त, एसीईओ को किया तलब
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
बागेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कपकोट पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.472 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक (UK 06 AC 4957) को भी जब्त कर लिया गया है।

घेराबंदी कर ऐसे दबोचे गए आरोपी:

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पालीडुंगरा पुल के पास आर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के समीप बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखकर घबराए सवारों की जब बीईओ अजीत सिंह कर्णवाल की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो उनके बैग से कुल 1.472 किलो चरस (1.014 किग्रा और 0.458 किग्रा के दो अलग-अलग पैकेट) बरामद हुई।

अल्मोड़ा के द्वारहाट में होनी थी सप्लाई:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद सिंह (32) (निवासी: सुमगढ़) और राजा रावत उर्फ राज रावत (26) (निवासी: शामा मेन बाजार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे यह चरस शामा क्षेत्र के एक स्थानीय चाय वाले से लेकर द्वारहाट में बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top