Breaking News
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल
देहरादून में सड़क हादसे के बाद विवाद बना मारपीट का कारण, मुख्य आरोपी अंकुर वाल्मीकि गिरफ्तार
देहरादून में सड़क हादसे के बाद विवाद बना मारपीट का कारण, मुख्य आरोपी अंकुर वाल्मीकि गिरफ्तार
हलवारा की अनाज मंडी में अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोटों के निशान; हत्या की आशंका”
हलवारा की अनाज मंडी में अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोटों के निशान; हत्या की आशंका”
मोदीनगर में तंज कसने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मोदीनगर में तंज कसने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन
समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
मंगोलपुरी में सरेराह दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
मंगोलपुरी में सरेराह दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर
देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रिंकू सिंह की वापसी, 4 नए खिलाड़ियों को मौका
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रिंकू सिंह की वापसी, 4 नए खिलाड़ियों को मौका
मंगोलपुरी में सरेराह दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके (राज पार्क थाना) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चार से पांच बदमाशों ने सरेआम दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 इस घटना ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पत्नी और घायल भाई मुकेश ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ठीक एक साल पहले भी उनकी ननद और देवर (बहन और भाई) पर जानलेवा हमला हुआ था। पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि उस समय शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने साल भर पहले ही कदम उठा लिया होता, तो आज परिवार का सदस्य जिंदा होता।

 मृतक की पत्नी ने संजय गांधी अस्पताल के प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वे लहूलुहान हालत में अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंचीं, तो वहाँ कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top