Breaking News
ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल
ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी
देहरादून में काजल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
देहरादून में काजल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
मोहाली में नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मोरिंडा में फायरिंग की तैयारी का आरोप

हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप
हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
दून पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्स स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून:  एसएसपी देहरादून के निर्देशन में कोतवाली डालनवाला पुलिस ने पर्स स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया आईफोन-12, 500 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को प्रेमनगर निवासी साक्षी मलवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रायपुर रोड पर कर्जन रोड तिराहे के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया। पर्स में आईफोन-12, 1500 रुपये नकद, चाबी, रेनकोट, चार्जर, ईयरबड्स और अन्य सामान रखा था। शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों का सत्यापन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने परेड ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान आसिफ (28) और शाहिद (21) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने महिला का पर्स छीना था। पर्स से मोबाइल और नकदी निकालने के बाद बाकी सामान रायपुर पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। छीनी गई 1500 रुपये की नकदी में से 1000 रुपये नशे में खर्च कर दिए थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आईफोन-12, 500 रुपये नकद और सिल्वर रंग की स्कूटी (UK07AA7831) बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी कोतवाली डालनवाला, देहरादून
2- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला
3- उ0नि0 विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर
4- उ0नि0 बलबीर सिंह, चौकी प्रभारी नालापानी
5- अ०उ०नि० तेजपाल सिंह
6- हे0का0 चैन सिंह भण्डारी
7- का0 विजय सिंह
8- का0 अरविन्द भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top