Breaking News
उतरौला में पानी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, बुजुर्ग की मौत; सात महिलाएं घायल
उतरौला में पानी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, बुजुर्ग की मौत; सात महिलाएं घायल
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
मुख्यमंत्री धामी से प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी से प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
उतरौला में पानी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, बुजुर्ग की मौत; सात महिलाएं घायल

बलरामपुर। उतरौला ग्रामीण क्षेत्र के रजया हरनीडीह गांव में खेत में नल का पानी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 78 वर्षीय राम पियारे यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बहराइच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मारपीट में परिवार की सात महिलाएं भी घायल हुई हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को नल का पानी दूसरे पक्ष के खेत में चले जाने के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मृतक के पौत्र राम प्रताप यादव के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर रामदेव यादव, रामकिशुन यादव, रामकरन यादव, हेमंत यादव, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव और हिमांशु यादव लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाबा राम पियारे यादव और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया।

हमले में राम पियारे यादव के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वहीं, सुशीला देवी पत्नी दिनेश कुमार, सावित्री देवी पत्नी हीरालाल, माया पत्नी मोतीलाल, कमलावती पत्नी रामप्रसाद, शांति देवी पत्नी सूरजमन, रीना पत्नी दीपक और मौसम पुत्री दिनेश भी घायल हो गईं।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में राम पियारे यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि राम प्रताप यादव की तहरीर पर आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्र को सौंपी गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top