Breaking News
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में बंधी बकरी ही ले उड़े चोर, टूटा मिला ताला
तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में बंधी बकरी ही ले उड़े चोर, टूटा मिला ताला
खन्ना में बैंक के बाहर दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, गन प्वाइंट पर आढ़ती से छीनी नकदी और कार
खन्ना में बैंक के बाहर दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, गन प्वाइंट पर आढ़ती से छीनी नकदी और कार
हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
पटेलनगर फायरिंग मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा, चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून:  पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार सवार युवकों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की गई है, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। सूचना पर पटेलनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल सहित अन्य युवकों ने गुरमीत, रमन, अमन और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर वाहन में तोड़फोड़ की थी। वहीं, दूसरे पक्ष के गुरमीत और उसके साथियों द्वारा पहले आईटीएस कॉलेज के पास फायरिंग की गई। इसके बाद पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौराहे के पास दोबारा फायरिंग की गई, जिसमें साहिल घायल हो गया।

सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट और फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां से गुजर रहे लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 545/26, धारा 125/191(2)/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों सुजल पाल, आदित्य मलिक, अंशुल और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुजल पाल पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी जलालाबाद भवन, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।

आदित्य मलिक पुत्र कविन्द्र मलिक, निवासी चन्द्रणी कौशल्या एनक्लेव, पटेलनगर, उम्र 23 वर्ष।

अंशुल पुत्र शिव कुमार, निवासी शिकारपुर, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, हाल पता मेडिकल कॉलेज के पास पटेलनगर, उम्र 23 वर्ष।

आर्यन पुत्र कुलवीर सिंह, निवासी बरसी, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं

व0उ0नि0 प्रमोद शाह

उ0नि0 विनोद कुमार

उ0नि0 ओमवीर सिंह

उ0नि0 बलवीर सिंह रावत

कांस्टेबल राजदीप मलिक

कांस्टेबल राहुल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top