Breaking News
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
डोईवाला में 1.30 किलो चरस के साथ चाचा-भतीजे गिरफ्तार, बाइक भी सीज

देहरादून:  मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन के तहत दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस के साथ चाचा-भतीजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को गुलाब होटल के पास अठूरवाला रोड पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07FJ-9441 पर सवार दो युवकों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

मौके से पुलिस ने गौरव (22) पुत्र राजेश, निवासी मोथरोवाला सपेराबस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी तथा कृष (19) पुत्र संगीत, निवासी मोथरोवाला सपेराबस्ती को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-251/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशे के आदी हैं दोनों आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों आपस में चाचा-भतीजे हैं और स्वयं भी नशे के आदी हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदी थी और उसे अलग-अलग स्थानों पर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

जांच में आरोपी कृष के पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कोतवाली ऋषिकेश से जेल जाने की जानकारी सामने आई है। उसका पूर्व आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0-441/2024, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली ऋषिकेश से संबंधित है।

बरामदगी

1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस, अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये।

तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK07FJ-9441।

पुलिस टीम

व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

उ0नि0 आदित्य सैनी

अ0उ0नि0 मनोज कुमार

हे0का0 विनोद कुमार

हे0का0 राजीव कुमार

हे0का0 देवेन्द्र सिंह नेगी

कानि0 रविन्द्र टम्टा

कानि0 हरीश उप्रेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top