Breaking News
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति और प्रेमिका गिरफ्तार
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति और प्रेमिका गिरफ्तार
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा
सोनीपत में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के शव मिले, पति फंदे पर लटका मिला और पत्नी बेड के पास मृत पड़ी थी
सोनीपत में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के शव मिले, पति फंदे पर लटका मिला और पत्नी बेड के पास मृत पड़ी थी
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात साल से फरार घोषित अपराधी धर्म दास गिरफ्तार
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात साल से फरार घोषित अपराधी धर्म दास गिरफ्तार
देवघर में साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कभी मजदूर का बेटा था मनीष अब करोड़ों की संपत्ति का मालिक

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली; जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण तिराहे पर मंगलवार तड़के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोप है कि रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब तीन बजे पिपराइच थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम जंगल धूषण तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पादरी बाजार की ओर से स्कूटी सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई।

पुलिस के अनुसार, टीम ने स्कूटी सवार को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही हनुमान घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए बदमाश की पहचान मुमताज अहमद उर्फ राजू, निवासी निजामपुर, तिवारीपुर के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी सरफराज पुत्र मासेउल्लाह, निवासी बक्शीपुर, थाना कोतवाली, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

घायल मुमताज को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, 2,200 रुपये नकद और स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद स्कूटी और अन्य सामान पिपराइच थाने में दर्ज तीन नकबजनी के मामलों से संबंधित हैं। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, चोरी का माल रखने, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार आरोपित सरफराज की गिरफ्तारी के साथ ही मुठभेड़ और चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top