Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
सोनीपत में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के शव मिले, पति फंदे पर लटका मिला और पत्नी बेड के पास मृत पड़ी थी

सोनीपत। कबीरपुर में दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती के शव बुधवार को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पति ऋतिक का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी सिमरन की लाश बेड के पास पड़ी थी। उसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ऋतिक और सिमरन ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अपने परिवार के साथ कबीरपुर में रह रहे थे। बुधवार को घर में दोनों के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो ऋतिक का शव फंदे से लटका मिला। वहीं सिमरन बेड के पास मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि ऋतिक मूल रूप से गन्नौर क्षेत्र के तेवड़ी गांव का रहने वाला था, जबकि सिमरन राठधाना गांव की निवासी थी। दोनों की शादी को करीब दो वर्ष हुए थे।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद या तनाव तो नहीं था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top