Breaking News
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी; आरोपी पर केस दर्ज
नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी; आरोपी पर केस दर्ज
नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश
नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 15 हजार रुपये का जुर्माना
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 15 हजार रुपये का जुर्माना
नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ
ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ
दिन में फेरीवाला बनकर रेकी, रात में डकैती; यूपी से अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
दिन में फेरीवाला बनकर रेकी, रात में डकैती; यूपी से अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
पैसे देने से किया इनकार तो महिला पर चाकू से हमला, मौत; दोषी गुलफाम को उम्रकैद

लखनऊ। चाकू से हमला कर महिला की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी गुलफाम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश ने दोषी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सीमा सिंह ने अदालत को बताया कि इस मामले में वादी अमित अग्रवाल ने 31 मार्च 2021 को गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वादी के भाई डॉ. हर्ष अग्रवाल अपनी पत्नी रुचि अग्रवाल और दो बेटियों के साथ गोमती नगर में रहते थे। उनके घर में उस समय फर्नीचर का काम चल रहा था।

फर्नीचर का काम कर रहे गुलफाम ने रुचि अग्रवाल से व्यापार शुरू करने के लिए कुछ रुपये मांगे थे। रुचि ने पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज गुलफाम ने चाकू से रुचि पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और हथौड़ी भी दोषी की निशानदेही पर बरामद कर ली थी।

मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने गुलफाम को हत्या का दोषी माना और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top