Breaking News
नेहरू कॉलोनी में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चेन, स्कूटी और चाकू बरामद
नेहरू कॉलोनी में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चेन, स्कूटी और चाकू बरामद
कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल, SSP के निर्देश पर दून पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार
कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल, SSP के निर्देश पर दून पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
ऑटो में नर्स से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और चलते ऑटो से दिया धक्का
ऑटो में नर्स से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और चलते ऑटो से दिया धक्का
बोधगया के इलरा गांव में चोरों का आतंक, दरवाजा-खिड़की तोड़कर पांच घरों में की चोरी
बोधगया के इलरा गांव में चोरों का आतंक, दरवाजा-खिड़की तोड़कर पांच घरों में की चोरी
30 लाख के लेनदेन में दोस्त ने दोस्त की पिस्टल से किए सात फायर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की मौत
30 लाख के लेनदेन में दोस्त ने दोस्त की पिस्टल से किए सात फायर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की मौत
STF कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 150 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। STF कुमाऊं यूनिट ने थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देश पर राज्य में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। थाना काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 1 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी ग्राम बामन चापड़, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत और संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी ग्राम अनरपा, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चम्पावत क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे और उसे ऊंचे दामों पर नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में बेचते थे। STF द्वारा आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। STF के अनुसार नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी: 1 किलो 150 ग्राम चरस और स्कूटी संख्या UK04 TB 8402

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top