Breaking News
स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करें: जिलाधिकारी
स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करें: जिलाधिकारी
व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल
मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल
अतिक्रमण, अवैध निर्माण और आपदा से जुड़े मामलों पर डीएम का कड़ा रूख, अधिकारियों दिए सख्त निर्देश
अतिक्रमण, अवैध निर्माण और आपदा से जुड़े मामलों पर डीएम का कड़ा रूख, अधिकारियों दिए सख्त निर्देश
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चार लोगों की मौत, दो घायल
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चार लोगों की मौत, दो घायल
हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रियः डॉ0 आशीष चौहान

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
जालंधर में युवक की संदिग्ध मौत का मामला: मां के आरोपों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब के जालंधर में थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आने वाली चौहान कालोनी में 28 वर्षीय युवक सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां द्वारा पहले ही हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से देख रही है। फिलहाल पुलिस को युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जो विवाहित था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि सोनू सोमवार को रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने परिजनों को फोन कर चौहान कालोनी की गली नंबर 5 में बुलाया, जहां सोनू का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था।

घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई थीं। उन्होंने पुलिस के सामने शुरुआत से ही हत्या का आरोप लगाया था। मृतक की मां का कहना था कि तेजमोहन नगर की गली नंबर 6 के रहने वाले ‘बिट्टे’ नाम के व्यक्ति के साथ सोनू का पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी ने पहले भी दो-तीन बार सोनू के साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन तक छीन लिया था। मां ने इसी रंजिश के चलते बेटे की हत्या किए जाने का दावा करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी।

 एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती शेख स्थित तेजमोहन नगर और चौहान कालोनी क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान मिले पुख्ता सुरागों के आधार पर नामजद आरोपी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस ने अभी आरोपियों की पूरी प्रोफाइल और हत्या की सटीक वजह का खुलासा नहीं किया है। सिविल अस्पताल में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा, जिसके आधार पर केस में आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top