Breaking News
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी
तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद

ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में ऋषिकेश पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की रकम मांग रहे थे। मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध फर्जी नियुक्ति पत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने संस्थान प्रशासन के समन्वय से बैराज रोड पर गोपनीय कार्रवाई की। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर बातचीत करते हुए पकड़ा गया।

एम्स ऋषिकेश प्रशासन को लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ लोग निर्माणाधीन एम्स किच्छा में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं और अभ्यर्थियों से धनराशि मांग रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार किए जा रहे थे।

मामले में एम्स ऋषिकेश के प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह की ओर से कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 463/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) में सुब्रत बछाड़ समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पूछताछ में रकम के लेन-देन का खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस ने वादी के बयान, गवाहों के कथन, आरोपियों से पूछताछ और बरामद नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी दीपक गुसाईं ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से रकम लेने और उसमें से 2 लाख 40 हजार रुपये शिवा सिंह को देने की बात बताई।

वहीं, आरोपी सुब्रत बछाड़ ने भी खुद और अन्य लोगों की नौकरी लगवाने के लिए रकम दिए जाने तथा संबंधित लोगों की मुलाकात शिवा सिंह और राजदीप एंटरप्राइज के मैनेजर विनायक से कराने की बात बताई। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और धनराशि के लेन-देन की भी जांच कर रही है।

पांच आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की संवेदनशीलता और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर ऋषिकेश पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुब्रत बछाड़ (33), दीपांशु मंडल (19), गणेश (19), दीपक गुसाईं (33) और दीपना मंडल (22) के रूप में हुई है। इनमें सुब्रत बछाड़, दीपांशु मंडल, गणेश और दीपना मंडल ऊधमसिंह नगर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं, जबकि दीपक गुसाईं ऋषिकेश का रहने वाला है।

दो लाख रुपये नकद और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम 500 रुपये के 400 नोटों के रूप में पीले रंग के लिफाफे में रखी गई थी। इसके अलावा एम्स किच्छा में एमटीएस पद से संबंधित राजदीप एंटरप्राइज के लेटरहेड पर तैयार किए गए दो संदिग्ध फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। नौकरी के नाम पर अन्य अभ्यर्थियों से रकम लिए जाने, फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने और उपलब्ध कराने, धनराशि के लेन-देन तथा इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top