Breaking News
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या का खुलासा, प्लंबर गिरफ्तार
रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या का खुलासा, प्लंबर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
जेवर में किसान हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

ग्रेटर नोएडा। नीमका गांव में खेत पर सो रहे किसान भोले शंकर की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई देवेंद्र उर्फ देवू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब मृतक का बेटा योगेंद्र उर्फ लक्की चाय लेकर खेत पर पहुंचा। वहां पिता का खून से लथपथ शव देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में घटना से पहले एक संदिग्ध व्यक्ति खेत की तरफ जाता दिखाई दिया, जिसकी कद-काठी मृतक के छोटे भाई देवेंद्र से मिलती थी। इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संपत्ति विवाद में देवेंद्र की भूमिका सामने आई। इसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपित ने हत्या की बात स्वीकार की और उसके चेहरे पर वारदात को लेकर कोई पछतावा भी नजर नहीं आया। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top