Breaking News
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल
बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
दिल्ली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना
दिल्ली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। कोटिया मदारा गांव में शुक्रवार देर रात 35 वर्षीय सुमन शुक्ला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके पति मनोज कुमार शुक्ला ने सोते समय टंगारी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर की रात करीब 11 बजे मनोज ने अपनी पत्नी सुमन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मां को बचाने के लिए उनका बेटा किशन भी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि आरोपी ने उसे भी निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद वह घटनास्थल से भाग निकला।

मृतका की मां सीतावती तिवारी ने कैथौली पूरेबदल से पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने अपने दामाद और उसकी मां को मामले में आरोपी बनाया है। वहीं, सुमन के भाई दीपनारायण तिवारी का कहना है कि उनकी बहन को लंबे समय से घरेलू विवाद और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।

परिजनों के मुताबिक, करीब दो साल पहले भी मारपीट और धमकी को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी। वर्ष 2023 में कौड़िया थाने में पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर समझौता कराया गया था। इसमें मनोज की ओर से हर महीने 4,500 रुपये देने की बात तय हुई थी। हालांकि, परिवार का आरोप है कि समझौते के बावजूद निर्धारित रकम नहीं दी गई और विवाद लगातार जारी रहा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह और स्थानीय थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा मर्चरी हाउस भेज दिया।

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सुमन अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे किशन और चार साल की बेटी शगुन को छोड़ गई हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों का परिवार बिखर गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के बाद हुई इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top