Breaking News
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
बरेली में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत सात पर मुकदमा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी में 25 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान देने के बावजूद ससुराल वालों ने विवाहिता से 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर निवासी वंशिता सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2025 को दिल्ली निवासी तरुण सागर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान पति, सास और ससुर की मांग पर मायके पक्ष ने 25 लाख रुपये नकद, करीब 12.5 तोला सोने के आभूषण, चांदी की जेवरी, फर्नीचर, फ्रिज, ओवन, एलईडी टीवी समेत कई अन्य सामान दिए थे।

विवाहिता के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज को कम बताते हुए उसे ताने देने शुरू कर दिए। आरोप है कि जुलाई 2026 में पति, ननद और परिवार के अन्य सदस्यों ने उस पर 15 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकियां दी गईं।

वंशिता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान भी ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना जारी रखा। बाद में पति ने उस पर अपने जेवर परिवार के अन्य सदस्यों को सौंपने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और आखिरकार घर से निकाल दिया गया।

इज्जतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति तरुण सागर, सास मीना देवी, ससुर जितेंद्र सागर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top