Breaking News
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एसजीआरआरयू जैनिथ 2024 – सुनिधि चौहान की गायकी पर झूमने को हो जाएं तैयार

जैनिथ- 2024 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ
26 अप्रैल को हेमा नेगी, शुगर बैंड और 27 को सुनिधि चौहान की होगी धमाकेदार प्रस्तुति
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित फैस्ट में बालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान, गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी एवम् दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड प्रस्तुतियां देगा। जैनिथ-2024 को लेकर एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों में भी भारी उत्साह है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने जैनिथ-2024 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों एवम् जैनिथ-2024 के आयोजक मण्डल को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवम् विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान ने जैनिथ-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूडी, वार्षिक फैस््ट जैनिथ 2024 की समन्वयक डॉ मनीषा मैंदुली, कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर डाॅ. मालविका कांडपाल ने वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 का डिजिटल आगाज किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट विश्वविद्यालय को गौरवांवित करने वाला पल है। यह आयोजन एक जीवंत और गतिशील कैंपस  कल्चर बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जैनिथ-24, हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की पराकाष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होना है। ये हस्तियां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से जुड़ेंगी। उन्होंने छात्रों से इस मनोरंजन और मस्ती से भरे तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट को सफल बनाने के लिए अच्छे आचरण का परिचय देने और जैनिथ-24 की भावना को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपनाने का संदेश दिया।
कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं  का उत्साहवर्धन किया। एसजीआरआरयू वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 की समन्वयक  डाॅ मनीषा मैंदुली ने बुधवार को जानकारी दी कि 26 अप्रैल को गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृतियों की झलक पेश करेंगी। इसी दिन दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड एसजीआरआर विश्वविद्यालय में राॅक प्रस्तुति देगा। 27 अप्रैल को प्रसिद्ध बालीवुड सिंगर सुनिधि चैहान धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
वार्षिक फैस्ट के पहले दिन छात्रों द्वारा रंगारंग गढ़वाली डांस, सांस्कृतिक और सामाजिक विषय पर आधारित नृत्य नाटिका पद्मावत का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वोट आफ थैंक्स विश्वविद्यालय की कल्चर कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर मालविका कांडपाल ने ज्ञापित किया। उन्होंने तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 के सभी आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top