Breaking News
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट 

संपत्ति भी की जाएगी जब्त 

जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई 

देहरादून। प्रदेश में जंगलों में आग की लगातार सामने आ रही घटनाओं के दृष्टिगत प्रदेश सरकार सख्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जंगलों में बार-बार आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर गुंडा एक्ट लगाया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। शासन ने जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत जोरासी के रेंज अधिकारी गोपाल दत्त जोशी को प्रभागीय कार्यालय से संबद्ध किया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि जंगलों की आग रोकने के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। जंगलों की आग पर नियंत्रण पाने को आइआइटी रुड़की की सहायता से क्लाउड सीडिंग के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश के जंगलों में लगातार लग रही आग के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस क्रम में सभी जिलों में जिलाधिकारियों ने टीम का गठन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top