Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। यह मुकाबला 6 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन सही रहा है। दिल्ली की टीम ने 11 मैचों में से 5 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी।

वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। संजू की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने 10 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की है और वह मौजूदा समय में आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम को एक जीत की जरूरत है और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। ऐसे में जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। मैदान छोटा होने के चलते बैटर्स को जमकर रनों की बौछार लगाते हुए नजर आते हैं। इस मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल बढ़ता है, तो बल्लेबाज बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आते हैं।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने आईपीएल के 111 मैचों की मेजबानी की, जिसमें 63 मैच में मेजबान टीम को जीत मिली, जबकि 48 मैचों में मेहमान टीम को जीत मिली।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक 28 बार भिड़ंत, जिसमें दिल्ली की टीम ने13 मैच में जीत हासिल की, जबकि15 मुकाबले राजस्थान ने अपने नाम किए हैं। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 मैचों में जीत हासिल की, जबकि राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 मुकाबले जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top