Breaking News
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम
उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है – सीएम धामी

सीएम धामी ने मुंबई में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में किया प्रचार

देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्लेश्वर रोड, विले वार्ले, ईस्ट मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे उत्तराखंड की टोपी को जन जन तक पहुंचाया है। उन्होने कहा वो अपने परिवारवालों से मिलने आए हैं। सभी लोग मुंबई में रहते हुए भी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। आगामी चुनाव देश के उज्जवल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।

जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। परंतु पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं अपितु अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं।

उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने राष्ट्रीय हित में कई काम किए हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बावजूद आतंकी अजमल क़साब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। अब उत्तराखंड में पूर्ण पारदर्शिता से सरकारी भर्तियां हो रही हैं।

उन्होने कहा हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बचा रहे। उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है।

बाला साहेब ठाकरे का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इन लोगो ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर वर्ग विशेष के लोगो को दे दिया है।

इस दौरान महेंद्र सिंह गुंसाईं, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, अनिकेत निगम, राजेंद्र शर्मा, मोहन काला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top