Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

सीएम धामी ने पंजाब सरकार पर किया प्रहार, कहा आप के शासनकाल में बढ़ा नशे का कारोबार

हेमकुंड साहिब की मुश्किल यात्रा जल्द रोप-वे बनने से होगी आसान – सीएम धामी

देहरादून/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया के सामने मान सम्मान बढ़ा है। यही कारण है कि दुनिया के देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कालखंड में हुए कामों से भारत के सामर्थ्य का लोहा माना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में सिक्खों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब की मुश्किल यात्रा जल्द रोप-वे बनने से आसान होगी। पंजाब सरकार पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आप के शासनकाल में नशे का कारोबार बढ़ा है। जनता से किए गए वायदे और कोई भी गारंटी आप ने पूरी नहीं की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडीगढ़ के रोपड़ में आनंदपुर साहिब से लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुभाष शर्मा के रोड शो और नामांकन में भाग लिया।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह पिछले 25 दिनों से देशभर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं में भारी उत्साह से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हुगली की भीषण गर्मी हो या फिर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश से लेकर दिल्ली, मुंबई तक हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के लिए आगे आ रहा है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से 10 वर्षों के कालखंड में बिना रुके, बिना थके समर्पित भाव से देश की एक अरब 40 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर दिन-रात काम किया है, उससे यह चुनाव प्रधानमंत्री की तपस्या से जुड़ा होने से लोग लोकतंत्र के महायज्ञ में खुलकर आगे आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार हैं, वहां भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरी हैं। जहां सरकारें नहीं हैं, वहां गरीबों, किसानों और विकास योजनाओं से जुड़ा पैसा पहुंचने में बड़ी दिक्कतें हुई हैं। इसके लिए वहां की सरकारें जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब में आप शासनकाल में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। मान सरकार ने कोई भी गारंटी और वायदा पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री मान जब से मुख्यमंत्री बने हैं, वह पंजाब में कम और दिल्ली तिहाड़ में ज्यादा दिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। भारत को विकसित बनाने, भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने, महिलाओं, किसानों, गरीबों और नौजवानों के उत्थान के चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से 2024 तक किए गए ऐतिहासिक कामों और बड़े फैसलों से दुनिया के देशों के सामने अपने सामर्थ्य का लोहा मनवा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने भारत का मान, सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री की कार्यप्रणाली, सोच एवं निर्णयों से आज भारत के प्रति दुनिया का व्यवहार और सोच बदल गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन का आयोजन कर दुनिया को भारत की संस्कृति, सत्कार, सामर्थ्य को दिखाया है। इसका अनुभव मुझे विभिन्न देशों के भ्रमण के दौरान तब हुआ, जब हमें शक्तिशाली देशों में भी सम्मान मिला है। इससे हमारा सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश डिजिटल ट्रांजेक्शन, आर्थिक सुधार, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, खेल, नवाचार, मेक इन इंडिया, कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कश्मीर से 370 हटाने, तीन तलाक, सीएए कानून लाने, बंगाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान जैसे देशों में उत्पीड़न सह रहे हिंदुओ को नागरिकता दिलाने, नारी शक्ति वंदन योजना, श्री राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुरुनानक देव, करतारपुर कॉरिडोर, सिक्खों के प्रमुख पर्वों को प्रकाश पर्व के रूप में मनाने जैसे बड़े काम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में भी सिक्खों के पवित्र तीर्थ नानकमत्ता, रीठा साहिब के विकास पर काम चल रहा है। प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के दर्शन बुजुर्ग, असहाय एवं सभी श्रद्धालु आसानी से कर सकें, इसके लिए रोपवे का शिलान्यास होने के बाद तेजी से काम चल रहा है। इससे हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा कई दिनों में नहीं बल्कि घण्टों में आसानी से होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा नहीं बल्कि विकसित भारत का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 4 जून को जो परिणाम आएंगे, वह ऐतिहासिक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top