Breaking News
दुगड्डा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूका पुतला
दुगड्डा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूका पुतला
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत
पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत
बस्ती में खेल रहे 10 साल के मासूम को गुलदार ने मार डाला 

गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुटी वन विभाग की टीम 

बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छीना, नहीं बच पायी जान 

देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन नए- नए मामले सामने आ रहे है। लोगों में एक ओर गुस्से के भाव देखे जा रहे है, तो दूसरी ओर दहशत का पूरा माहौल ग्रामीण इलाकों में बना हुआ है। इस बीच अब एक ताजा मामला मसूरी- किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती से सामने आया है, जहां पर गुलदार ने 10 साल के मासूम को मार डाला। परिजनों ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छीन लिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया दिया गया है। आज  शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आपको बता दें कि किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब चार किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में मडारी गांव में वन गुर्जर बस्ती है। यहां पर गुर्जरों के करीब 10-12 डेरे हैं।

रात आठ बजे करीब 10 साल का रियासत पुत्र मीर हमजा लघुशंका करने डेरे से बाहर आया। इसी दौरान गुलदार रियासत उठाकर ले जाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो डेरों में मौजूद लोग गुलदार की ओर दौड़े। किसी तरह लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर कैंट थाना पुलिस वन विभाग की टीम तुरंत पहुंच गई थी। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना गल्जवाड़ी मुख्य रोड से ढाई किमी अंदर गुर्जर बस्ती में हुई है।

जंगल में झाड़ियों के बीच बच्चे का शव बरामद हुआ। उसके गले और चेहरे पर गुलदार के पंजों के निशान पाए गए हैं। इससे पूर्व, 26 दिसंबर को गुलदार ने सिंगली गांव में एक 12 साल के मासूम को घायल कर दिया था। देहरादून के आसपास गुलदार के हमले से आबादी वाले इलाकों में दहशत छा गयी है। गुलदार के ताजे हमले के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top