Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
चार साल पहले की प्रेम कहानी बनी त्रासदी, सल्ट में विवाहिता की मौत के बाद आरोपी पति फरार

अल्मोड़ा – जिले के सल्ट क्षेत्र स्थित खुमाड़ गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने महिला की मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी भूमिका ने वर्ष 2022 में खुमाड़ गांव के दीपक खर्कवाल से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की असहमति के बावजूद साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद उनके वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ने लगा। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को अक्सर प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस घटना ने पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के वर्षों में इस तरह की गंभीर घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top