Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, किशोरों ने मिलकर युवक पर किया जानलेवा हमला

तीन नाबालिग हिरासत

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां कुछ किशोरों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र स्थित लहटा गांव में सोमवार रात एक छोटी सी बहस हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि तीन किशोरों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू का एक हिस्सा टूटकर युवक की गर्दन में ही फंस गया, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पूरे कारणों का पता लगाया जा सके। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

घायल युवक रोशन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पहले से गांव के एक लड़के के साथ विवाद चल रहा था और उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी। सोमवार शाम जब वह तालाब के पास टहल रहा था, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू से वार किया, जिससे चाकू का टुकड़ा उसकी गर्दन में फंस गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top