Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
महाराज के निर्देश के बाद पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू

प्रदेश में 96 सड़कें बंद, 514 मशीनें राहत कार्य में लगीं

पौड़ी गढ़वाल। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिये हैं।

लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक ने बताया कि भारी बरसात से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिल रही है। जनपद पौड़ी चौबट्टाखाल के अन्तर्गत पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही उसे ठीक कर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। मौके पर सड़कों को खोलने के लिये मशीनें पहुंच चुकी हैं और सड़कों को दुरुस्त करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।

लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में सोमवार को 02 राष्ट्रीय राजमार्ग, 20 राज्य मार्ग, 09 मुख्य जिला मार्ग, 06 अन्य जिला मार्ग और 58 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 96 मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें खोलने के लिये लगातार युद्धस्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि 514 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गयी हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियन्ताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top