Breaking News
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री

हेरा फेरी, भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्म खट्टा मीठा की रिलीज के करीब 14 साल बाद दोनों साथ आ रहे हैं। खबर है कि यह काले जादू की पृष्ठभूमि पर हॉरर कॉमेडी फिल्म है। दोनों अपनी इस अनाम हॉरर कामेडी फिल्म की शुरुआत दिसंबर में करेंगे।

फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश को प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है । खबरों के मुताबिक प्रियदर्शन की स्क्रिप्ट में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए सशक्त अभिनेत्री की आवश्यकता है। निर्माताओं ने आलिया, कीर्ति और कियारा से संपर्क किया है। स्क्रिप्ट पर उनकी प्रतिक्रिया, तारीखों की उपलब्धता और फीस के आधार पर उनका चयन होगा।

आलिया भट्ट अगर अपनी सहमति देती हैं, तो यह उनके 12 साल के करियर में अक्षय के साथ नायिका के रूप में पहली फिल्म होगी। फिल्म का पहला शेड्यूल आठ दिसंबर से लंदन में शुरू होने की उम्मीद है। उसके बाद, टीम उत्तर प्रदेश और गुजरात का रुख करेगी। इस हॉरर कॉमेडी को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी है। अगले साल फरवरी तक शूटिंग पूरी कर ली जाएगी।

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें जॉली एलएलबी 3, सरफिरे और वेलकम टू द जंगल जैसी मच अवेटेड फिल्में शामिल हैं। अक्षय कुमार आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। ईद पर रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां का बिजनेस रिलीज के चंद दिनों में ही डांवाडोल हो गया। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top