Breaking News
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे

प्रयागराज। विदेश में नौकरी दिलाने और भेजने के नाम पर 90 लोगों से करीब 78 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने लोगों से रकम लेने के बाद फर्जी वीजा उपलब्ध कराए। इनमें चार लोग सऊदी अरब में फंस गए और घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। पैसे वापस मांगने पर शिकायतकर्ता को धमकी दिए जाने का भी आरोप है।

मामले में रायबरेली के सलोन करहिया बाजार निवासी मोहम्मद हनीफ ने खुल्दाबाद थाने में मुख्य आरोपित मोहम्मद मुजतबा खान उर्फ सानू रहमान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक सभी आरोपित प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी मोहल्ले के रहने वाले हैं।

हनीफ के अनुसार, करीब दो साल पहले उसका संपर्क सानू से हुआ था। सानू ने सऊदी अरब में लोगों को भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद उसके संपर्क में आए 90 लोगों से करीब 65 लाख रुपये लिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह रकम सानू के सहयोगियों नाहिद अंजुम, फैसल खान, अमन, वाहिद अली और मोहम्मद अहमद को दी गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोहम्मद अय्यूब, रज्जव अली, इबरार अहमद और कमलेश कुमार को विदेश भेजा गया, लेकिन वीजा फर्जी होने के कारण वे वहां फंस गए। आरोप है कि ठगी का पता चलने के बाद जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपितों ने फर्जी लेनदेन दिखाकर मामले को टालने की कोशिश की।

हनीफ ने यह भी आरोप लगाया कि अधिक दबाव बनाने पर सानू और फैसल ने करीब 25 लोगों को दुबई बुलाया। वहां उन्हें एक होटल में करीब 10 दिन तक रुकवाया गया। बाद में पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें भारत वापस भेज दिया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अंजुम ट्रेवल्स के संचालक वाहिद अली ने कथित तौर पर फर्जी वीजा देकर लोगों से आठ लाख रुपये लिए और रकम दूसरे बैंक खाते में जमा कराई। वहीं मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्ना जूजू पर फर्जी वीजा देने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लेने और छह पासपोर्ट अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। पासपोर्ट वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

हनीफ का कहना है कि रकम वापस लेने के लिए दबाव बनाने पर उसे कभी दिल्ली तो कभी दूसरे शहरों में बुलाया गया। आरोप है कि करीब डेढ़ साल तक उसे अलग-अलग फर्जी लोकेशन भेजकर परेशान किया गया। वह सऊदी अरब भी गया, जहां करीब एक महीने रहने के बावजूद आरोपित उससे नहीं मिले। इसके बाद उसे कजाकिस्तान बुलाया गया, जहां वह 14 दिन रहा, लेकिन वहां भी आरोपित नहीं मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार दिल्ली और मुंबई बुलाकर भी उसे लगातार झांसा दिया गया।

हनीफ का आरोप है कि प्रयागराज स्थित कार्यालय पहुंचकर उसने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया था। उस दौरान हर महीने कुछ रकम वापस करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया।

खुल्दाबाद थाने के इंस्पेक्टर केशवराम के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top