Breaking News
‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के लिए घर जमाई बनेंगे आयुष्मान खुराना
‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के लिए घर जमाई बनेंगे आयुष्मान खुराना
हजारीबाग की कोल माइंस में देर रात फायरिंग, ऋत्विक माइनिंग कंपनी के मुख्य गेट पर चलाई गईं गोलियां, इलाके में दहशत
हजारीबाग की कोल माइंस में देर रात फायरिंग, ऋत्विक माइनिंग कंपनी के मुख्य गेट पर चलाई गईं गोलियां, इलाके में दहशत
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास
बेतिया में सेनको ज्वेलर्स लूटकांड की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में; 18 करोड़ के जेवर लूटने का अनुमान
बेतिया में सेनको ज्वेलर्स लूटकांड की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में; 18 करोड़ के जेवर लूटने का अनुमान
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
कानपुर में किशोरी को बंधक बनाकर मतांतरण का प्रयास करने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर इलाके से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अगवा कर, उसे हफ्ते भर बंधक बनाए रखने और जबरन धर्म परिवर्तन (मतांतरण) कराने का प्रयास किया गया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए रावतपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रावतपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को चमनगंज निवासी 19 वर्षीय अरमान नामक युवक कार से घुमाने के बहाने कारगिल पार्क ले गया था। आरोप है कि वहां से वह किशोरी को अगवा कर अपने घर ले गया और उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। लगभग एक सप्ताह तक आरोपी ने किशोरी पर कलमा पढ़ने और प्रतिबंधित मांस खाने का गंभीर दबाव बनाया ताकि उसका धर्म परिवर्तन कराया जा सके।

 जब किशोरी ने आरोपी की इन नाजायज मांगों को मानने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी क्रूरता पर उतारू हो गया। उसने किशोरी को डराने और प्रताड़ित करने के लिए उसे गर्म चिमटे से बेरहमी से जलाया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकली पीड़ित किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। डरे-सहमे परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई।

 किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरमान, उसकी बहन और उसके माता-पिता के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अरमान को रावतपुर गांव के द्विवेदी नगर स्थित रवेल पैलेस के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित किशोरी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। मुख्य आरोपी अरमान को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है और जांच में जो भी नए तथ्य या सह-आरोपियों की भूमिका सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top