Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
दोस्तों के बैंक खाते लेकर साइबर ठगी की रकम मंगवाता था 22 वर्षीय युवक, पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोस्तों के बैंक खाते लेकर साइबर ठगी की रकम मंगवाता था 22 वर्षीय युवक, पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
विद्युत जामवाल की क्रैक का शानदार टीजर हुआ रिलीज, हैरतअंगेज स्पोर्ट्स स्टंट से भरपूर फिल्म 23 फरवरी को होगी रिलीज

कमांडो, खुदा हाफीज और फोर्स जैसी फिल्मों में अपने एक्शन सींस से हैरान करने वाले विद्युत जामवाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर मारधाड़ करते दिखाई देंगे। आगामी फिल्म क्रैक में विद्युत के धमाकेदार एक्शन की एक झलक दिखाई दी है।
आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म क्रैक अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विद्युत के एक्शन के दीवाने फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली फिल्म की एक झलक सामने आ गई है। जी हां, विद्युत ने सोशल मीडिया पर क्रैक का धांसू टीजर रिलीज किया है।

क्रैक के टीजर की शुरुआत ही एक्शन से होती है। प्लेन से नीचे कूदने वाला सीन हो या फिर दुश्मनों के साथ खतरनाक फाइटिंग, फिल्म का टीजर शानदार लग रहा है। फिल्म में डायलॉग भी दमदार है। विद्युत कहते दिखे, जिंदगी तो साला सबके साथ ही खेलती है, लेकिन असली प्लेयर वही है, जो जिंदगी के साथ खेले। डर नहीं, डेयरिंग से खेलता हूं और दिमाग से थोड़ा क्रैक हूं।

टीजर में अर्जुन रामपाल की भी झलक दिखाई गई। वह फिल्म में विद्युत जामवाल के दुश्मन के रूप में दिखाई दे सकते हैं। उनका खतरनाक लुक भी फैंस को पसंद आया। टीजर में वह डायलॉग बोलते नजर आए, इस गेम का सिर्फ एक रूल है, जो जीतेगी वो जिएगा। टीजर में नोरा फतेही भी नजर आईं। फिल्म में एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन वह वीडियो में दिखाई नहीं दीं।

बता दें कि क्रैक अगले साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य दत्त ने डायरेक्शन के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी लिखी है। नोरा फतेही की जगह पहले लीड रोल में जैकलीन फर्नांडिज थीं, लेकिन ऐन मौके पर वह फिल्म से बाहर हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top