Breaking News
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ
कन्नौज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में दोनों
कन्नौज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में दोनों
सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग
सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग
झज्जर में ऑनलाइन डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर में ऑनलाइन डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक
अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक
जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति
जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.95 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.95 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक
कन्नौज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में दोनों

गुरसहायगंज (कन्नौज)। माता-पिता को पहले ही खो चुके 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव गुरुवार सुबह घर के कमरे में मिला। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी बहन और बहन के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आरूष सविता पुत्र संजू सविता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फतेहगढ़ के जेल चौराहा क्षेत्र का रहने वाला था और गुरसहायगंज के विजय नगर मोहल्ले की चकोर गली में अपने नाना शोभरन सविता के घर बहन भूमि के साथ रहता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए वह आटा चक्की पर मजदूरी करता था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब नौ बजे आरूष का शव घर के एक कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। इसी दौरान उसकी बहन भूमि ने डायल 112 पर फोन कर अपने साथ मारपीट होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के ताऊ मनोज कुमार सविता और ताई अनीता भी वहां पहुंच गए। इस दौरान परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने भूमि तथा उसके कथित प्रेमी सूरज पुत्र मुकेश, निवासी आजाद नगर मोहल्ला, पर आरूष की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, भूमि ने पुलिस को दी गई तहरीर में भाई की मौत की वजह अत्यधिक शराब का सेवन बताया है।

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने भूमि और सूरज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आरूष के परिवार की स्थिति पहले से ही काफी कठिन थी। उसके पिता संजू सविता की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी, जबकि मां रेनू सविता का निधन लगभग चार साल पहले हुआ था। परिजनों के अनुसार, पिता की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। नाना शोभरन सविता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। परिवार में कोई बेटा नहीं होने के कारण आरूष अपनी बहन के साथ नाना के घर रहकर मजदूरी करता था।

युवक की मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने बहन और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद भूमि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top