Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विनोद कश्यप हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, सहसपुर पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को दबोचा

विकासनगर (देहरादून): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना अंतर्गत बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता और शिक्षक विनोद कश्यप की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को चार आरोपियों को दबोचा गया था। वहीं, पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मृतक के परिजन शव के पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए हैं, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

घटना शनिवार देर रात की है, जब बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई के लिए पानी लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के लोग हाथों में हथौड़े, लाठी-डंडे और बेलचे लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक व निजी स्कूल के शिक्षक विनोद कश्यप के घर में घुस गए। हमलावरों ने पूरे परिवार पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में विनोद कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई अशोक, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विनोड कश्यप की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया। गुस्साए लोगों ने हत्यारोपियों के घरों में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया। जब स्थिति संभालने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने इस हिंसा को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है और सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड़ व पथराव करने के आरोप में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से मामले के मुख्य आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया गया। पुलिस ने बैरागीवाला गांव निवासी मुख्य आरोपी मासूम के दो बेटों रज्जाक व जावेद सहित दो अन्य आरोपियों सलमान और शहबाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पांचवें आरोपी इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन (निवासी लखनवाला, सहसपुर) को भी दबोच लिया गया। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top