Breaking News
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से ठगे 70 लाख रुपये

देहरादून। दिल्ली के कारोबारी को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से 70 लाख रुपये ठगे हैं।

आरोपियों में दिल्ली यातायात पुलिस का एएसआई भी शामिल है। उपाध्याय और उसके साथियों पर कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली के जोर बाग के रहने वाले कारोबारी माणिक खुल्लर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका एक परिचित आशु मोरे दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई (चालक) के रूप में तैनात है। उसने अंजेलिना मोरे, शिवम वत्स, सौरभ वत्स, नंदिनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय से खुल्लर की मुलाकात कराई।

इन सभी ने उन्हें सभी 13 जिलों में ऑफलाइन टेंडर दिलाने का झांसा दिया। शुरुआत में उनसे 30 लाख रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद कहा गया कि सभी जिलों में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर दिलाएंगे। आरोपी पीसी उपाध्याय ने खुल्लर के साथ सचिवालय में बैठक की। दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए गए। मार्च 2023 में कुल 48 लाख रुपये ले लिए गए।

टेंडर मिलने में देरी हुई तो आरोपियों ने एक और टेंडर का लालच दिया। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई का झांसा दिया। इसके लिए भी रुपये लिए गए। खुल्लर ने पुलिस को बताया कि उनसे कुल 70 लाख रुपये ठग लिए गए। अब तक किसी तरह का कोई टेंडर नहीं दिलाया गया।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top