Breaking News
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
ऑपरेशन प्रहार: प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 3 जुआरी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 3 जुआरी गिरफ्तार
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
“ग्रामीणों के लिए एक और पहल, चकराता में आयोजित किया जाएगा बहुउद्देशीय शिविर”

“आयुष्मान कार्ड से लेकर रोजगारपरक प्रशिक्षण तक, सभी योजनाएं एक छत के नीचे उपलब्ध”

देहरादून। जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों और सुदूरवर्ती गांवों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, लाखामण्डल में आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में पूरी तैयारी के साथ भाग लें और मौके पर ही जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म और योजनाओं के विवरण के साथ शिविर में मौजूद रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि 24 विभाग एक ही छत के नीचे अपनी सेवाएं प्रदान करें, जिससे जनसमस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके।

दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना डीएम का मुख्य उद्देश्य है। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए धरातल पर काम करें और प्रशासन जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top