Breaking News
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
पलवल में पुलिस मुठभेड़, तीन लूट की वारदातों में वांछित बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
पलवल में पुलिस मुठभेड़, तीन लूट की वारदातों में वांछित बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच
ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस
ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
सूबे के लिये संजीवनी बनी आयुष्मान योजना

अबतक 54 लाख लोगों के बने कार्ड, 10 लाख मरीजों ने उठाया लाभ

राज्य सरकार निःशुल्क योजना पर खर्च कर चुकी 1900 करोड़ की धनराशि

देहरादून। सूबे में आयुष्यान योजना बहुत बड़ी राहत के तौर पर सामने आई है। राज्य में इस योजना के तहत अबतक 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि लगभग दस लाख मरीजों का उपचार योजना के तहत किया जा चुका है। जिस पर सरकार ने लगभग 1900 करोड से अधिक़ की धनराशि खर्च कर दी है।

उत्तराखंड सरकार प्रदेश के आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। राज्य में संचालित आयुष्मान योजना प्रदेश के लोगों के लिये संजीवनी का काम कर रही है। राज्य में अबतक लगभग 10 लाख लोग आयुष्मान योजना के तहत अपना निःशुल्क उपचार कर चुके हैं, जिस पर राज्य सरकार 1900 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय कर चुकी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में अबतक 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य मार्च 2024 तक प्रदेश में पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का है ताकि प्रदेश के सभी लोगों को इस योजना से कवर किया जा सके।

सुकून देते आंकड़े

जनपद आयुष्मान कार्ड उपचारित
अल्मोड़ा 272763 27086
बागेश्वर 119867 11829
चमोली 211040 35610
चंपावत 125272 17444
देहरादून 1112592 268779
हरिद्वार 908322 171210
नैनीताल 516223 87359
पौड़ी गढ़वाल 389934 82841
पिथौरागढ़ 228072 31008
रूद्रप्रयाग 127111 21798
टिहरी 332797 58358
यूएस नगर 888549 149295
उत्तरकाशी 186226 33272
कुल 5418768 995889

बयान
प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति के लिये 5 लाख रूपए तक के मुफ्त उपचार की सुविधा है। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो यह राज्य के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। सरकार का मकसद राज्य में शतप्रतिशत लोगों को इस योजना के तहत कवर करना है इसके लिये व्यापक स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं- डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top