Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पाटलिपुत्र जंक्शन पर नकली नोटों की गड्डी से ठगी की तैयारी, RPF ने युवक को दबोचा

आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप
आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप
बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गाने सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों का उत्साह देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने आज बड़े मियां छोटे मियां का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसमें अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं।

बड़े मियां छोटे मियां के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर गोलीबारी और बम धमाके के साथ-साथ दमदार एक्शन से भरपूर है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अलग ही लेवल का स्टंट करते दिखाई दिए हैं। इसमें दोनों सितारे देश के एक ऐसे दुश्मन का खात्मा करने निकले हैं, जिसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। ये दुश्मन देश की तबाही का सपना लिए बैठा है। फिल्म में दुश्मन के साथ अक्षय-टाइगर की जंग देखने को मिलेगी।

टाइगर और अक्षय ट्रेलर में बोलते नजर आ रहे हैं, दिल से सोलजर दिमाग से शैतान हैं हम..बच के रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम। अक्षय-टाइगर की जोड़ी अपने अंदाज में दुश्मन को हराने में लग जाती है। मगर ट्रेलर के आखिर में ये एक्शन जोड़ी एक-दूसरे की ही दुश्मन बन जाती है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा भी जरबर्दस्त अभिनय करती दिखाई दी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर हैं। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top