Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर में की पूजा अर्चना

देहरादून/अयोध्या। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में संसदीय क्षेत्र अयोध्या ( उत्तर प्रदेश ) से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अयोध्या की देवतुल्य जनता लल्लू सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम की पावन जन्मस्थली को प्रणाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनः लौटा है। आज भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं। अयोध्या, उत्तर प्रदेश से ही संपूर्ण देश में राम राज्य की गंगा निकली है। उन्होंने कहा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र अयोध्या का भव्य और दिव्य नगरी के रूप में निर्माण कार्य जारी है। राम मंदिर बनने के बाद करोड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर के दर्शन किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कर 500 वर्षो के इंतजार को खत्म किया है। अब अयोध्या वासियों का यह कर्तव्य बनता है कि वह संपूर्ण देश में राम राज्य स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दें और उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अधिक से अधिक मतदान करें।

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर में लिया रामलला का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर रामलला का आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश में सुख समृद्धि खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top