Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी

मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार

भाजपा नेता इंदर चौहान पर महिला अफसर को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

इंदौर – मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भाजपा नेता और मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान पर जिला पंचायत सीईओ प्रिया काग को धमकाने और रास्ता रोकने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर हुई बहस के दौरान इंदर सिंह चौहान कथित तौर पर भड़क गए और सीईओ को अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने धमकाते हुए कहा कि जिले में उनकी मर्जी से काम होगा।

घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और जब सीईओ कार्यालय से निकलने लगीं तो उनका रास्ता रोकने का भी आरोप लगा। मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद सीईओ प्रिया काग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बाद में आरोपी को जमानत मिल गई।

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मंत्री नागर सिंह चौहान ने खुद को पूरे विवाद से अलग बताते हुए कहा कि कानून अपना काम करने के लिए स्वतंत्र है। वहीं, इस घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top