Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार

किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज

संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या की, वारदात के बाद फरार

जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पंचकूला में खूनी संघर्ष: सिंचाई की पाइपलाइन के विवाद में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, गांव में तनाव

पंचकूला (हरियाणा): हरियाणा के पंचकूला जिले में रायपुररानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव ठरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ खेतों की सिंचाई के लिए बिछाई जाने वाली पानी की पाइपलाइन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग कर्म सिंह (पुत्र गुरदयाल) की मौत हो गई। इस वारदात के बाद से ही पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव ठरवा में सिंचाई की पाइपलाइन डालने को लेकर दो पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, जो देखते ही देखते कहासुनी और फिर गाली-गलौज में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बुजुर्ग कर्म सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत गंभीर रूप से घायल कर्म सिंह को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top