Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम! सैलून संचालक तस्लीम की चाकू से गोदकर हत्या

लोनी (गाजियाबाद): कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी (आशियाना सिटी) में पुरानी रंजिश के चलते एक सैलून संचालक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान तस्लीम के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक विहार कॉलोनी में तस्लीम नाम के व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लूलूहान हालत में तस्लीम को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदले की आग में हुआ कत्ल!

शुरुआती पुलिस जांच और पूछताछ में पता चला है कि इस हत्याकांड के तार एक साल पुराने मामले से जुड़े हैं। करीब 1 साल पहले तस्लीम ने इसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में तस्लीम को जेल भेज दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहले साजिश के तहत तस्लीम को घर से बाहर बुलाया और फिर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। परिजनों ने इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top