Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा चौक के पास बुधवार सुबह एक घर में 28 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रेड़मा निवासी सूरज कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने महिला का शव फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर खुशबू के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। स्वजनों ने आशंका जताई कि दहेज को लेकर खुशबू के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की गई और शव को फंदे से लटका दिया गया।

हालांकि, महिला की मौत आत्महत्या है या हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतका के स्वजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top