Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के बाहर अपनी गाड़ी से उतरे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त (Retired) इंस्पेक्टर दयानंद राठी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका 33 वर्षीय बेटा मंजेश खेती-बाड़ी का काम करता है। 19 जून की रात करीब सवा नौ बजे मंजेश अपनी एंडेवर (Endeavour) गाड़ी से वापस घर लौटा था। वह जैसे ही गाड़ी से उतरा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 हमलावरों ने मंजेश को निशाना बनाते हुए करीब चार से पांच राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली मंजेश की दाईं तरफ कमर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर जब परिवारवाले और ग्रामीण बाहर दौड़े, तो आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने तुरंत घायल मंजेश को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top