Breaking News
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
शराब के नशे में चाचा-भतीजे में विवाद, चाकू से गर्दन पर वार कर चाचा की हत्या
शराब के नशे में चाचा-भतीजे में विवाद, चाकू से गर्दन पर वार कर चाचा की हत्या
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुवनाई हुई। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर आदेश सुरक्षित रखा। कोर्ट 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा। बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि जब एक महिला पहलवान के उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया, उस वक़्त वो देश में नहीं था। इस पहलू की आगे जांच होनी चाहिए।

अब आगे बृजभूषण शरण सिंह की इस नई अर्जी पर फैसला देने के बाद ही कोर्ट आरोप तय करने को लेकर अपना आदेश देगा। आदेश आने से पहले बृजभूषण शरण सिंह ने कोर्ट में अर्जी दायर कर मामले से जुड़े कुछ पहलुओं की आगे जांच करने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने इस अर्जी का विरोध किया है।

बृजभूषण ने इस अर्ज़ी में कहा है कि जिस तारीख पर एक महिला पहलवान के WFI दिल्ली ऑफिस में कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है उस तारीख पर वो देश से बाहर थे। बृज भूषण ने अपनी अर्ज़ी के साथ पासपोर्ट की कॉपी दी है।

बृजभूषण के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने उस तारीख का कॉल डिटेल रिकार्ड्स की कॉपी को कोर्ट में नहीं जमा की है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण की अर्जी का विरोध किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि चार्जशीट पर संज्ञान के बाद जब आरोप तय करने को लेकर बहस हुई थी, तब बृज भूषण के वकील ने ये मामला कोर्ट में नहीं उठाया था, अब इस मुद्दे को उठाने का कोई औचित्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top