Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बीआरओ ने तैयार किया पुल, ग्रामीणों सहित सेना की आवाजाही हो जाएगी सुगम

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने ढाक नाले में स्टील गार्डर पुल तैयार कर दिया है। पुल शुरू होने पर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों सहित सेना और आईटीबीपी के जवानों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। पुल का उद्घाटन 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। इन दिनों सेना व प्रशासन की ओर से इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जोशीमठ मलारी हाईवे पर जोशीमठ से 13 किमी आगे ढाक गदेरे पर अभी तक सिंगल लेन पुल से आवाजाही होती थी। पुल पुराना होने के साथ ही जर्जर हालत में पहुंच गया था। सेना, आईटीबीपी के साथ सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए बीआरओ ने ढाक नाले पर 93 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बना दिया है।

इससे सीमा की अग्रिम चौकी नीती पास, रिमखिम सहित अन्य जगह पर आवाजाही सुगम हो जाएगी। पुल का उद्घाटन 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। इन दिनों जोशीमठ से ढाक तक सड़क दुरुस्त करने व गड्ढों को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण दिसंबर 2018 में शुरू हुआ। 17.80 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top