Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
भारत ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हराया 

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया। यह मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी20 सीरीज जीती है। इसके साथ ही घर में लगातार 15वीं सीरीज में भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम है। अपने घर में भारत आखिरी सीरीज फरवरी 2019 में हारा था। इसके बाद खेली गई 15 सीरीज में दो बराबरी पर छूटी हैं और 13 भारत के नाम रही हैं। दोनों ड्रॉ सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थीं।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने 57 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और रवि बिश्नोई-अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 68 और शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। अफगानिस्तान के करीम जनत ने दो विकेट लिए।

यह रोहित शर्मा का 150वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। इस मामले में उनके बाद आयरलैंड के लिए 134 मैच खेलने वाले पॉल स्टर्लिंग हैं। हालांकि, शून्य के स्कोर पर आउट होने के साथ ही रोहित ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 12 बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में शून्य पर आउट हो चुके हैं। रोचक बात यह है कि इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पॉल स्टर्लिंग हैं, जो 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top