Breaking News
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़ में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े डकैती, लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार अपराधी

पाकुड़। अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी दुकान से सोने और चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान का निरीक्षण करने के साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्य बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाए जाने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधी दुकान से सोने और चांदी के आभूषण ले गए हैं। हालांकि, चोरी गए जेवरात की कुल मात्रा और उनकी वास्तविक कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है। दुकान संचालक और पुलिस की ओर से स्टॉक का मिलान किए जाने के बाद ही नुकसान का सही आंकड़ा सामने आएगा।

पुलिस दुकान के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे, वे किस वाहन से आए थे और घटना के बाद किस दिशा में फरार हुए।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top